ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरसीएए को लेकर कांग्रेस देश में फेला रही भ्रम: केदार

सीएए को लेकर कांग्रेस देश में फेला रही भ्रम: केदार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि सीएए पड़ोसी देश में रह रहे विभिन्न धर्मेां के अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दिलाने वाला कानून...

सीएए को लेकर कांग्रेस देश में फेला रही भ्रम: केदार
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 13 Jan 2020 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि सीएए पड़ोसी देश में रह रहे विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दिलाने वाला कानून है, लेकिन कांग्रेस इस कानून को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है। यह बात उन्होंने पार्टी कार्यालय में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी देशवासी की नागरिकता पर असर पड़ने वाला नहीं है। पाकिस्तान में आजादी के समय 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक आज 2.3 प्रतिशत हो गए है। कानून को दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया है। विपक्ष सदन के बजाय सड़कों पर उतरकर देश की शांति व्यवस्था भंग कर अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही है। आज देश में केवल एक कानून और धारा 370 को हटाया गया। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून को अमल में लाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी नागरिकता संसोधन कानून को लेकर लोगों में पल रहे भ्रम को दूर करने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कुदंन परिहार, राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें