Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsCongress Protests Name Change of Mahatma Gandhi Employment Guarantee Scheme
मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस लाल

मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस लाल

संक्षेप:

कांग्रेस ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के नाम बदलने पर विरोध जताया है। सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया गया, जहां नेताओं ने मांग की कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे चुप नहीं रहेंगे। इस अभियान को पूरे जिले में चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पंचायत स्तर पर भी संपर्क किया जाएगा।

Jan 12, 2026 03:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके बचाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं रहेंगे। आंदोनलन को मुकाम तक पहुंचाकर ही दम लेने की बात की है। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने बताया कि उनका यह अभियान समूचे जिले में चलेगा। पहले चरण में पत्रकार वार्ता की। दूसरे चरण में जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद 26 जनवरी तक पंचायत स्तर पर संपर्क अभियान चलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पत्र गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे। यह पत्र रोजगार सेवकों तथा मनरेगा श्रमिकों तक पहुंचाए जाएंगे। 30 जनवरी वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ के तहत जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इसके बाद वीबी ग्रामजी विधेयक वापस लेने और मनरेगा को उसका मूल स्वरूप बहाल करने की मांग की जाएगी। सात से 15 फरवरी राज्य स्तरीय आंदोलन होग। लोगों से रोजगार छीनने वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने का भी संकल्प लिया । पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, बसंत कुमार, ललित बिष्ट, विनोद पाठक, लोकमणि पाठक, गीता रावल, लक्ष्मी धर्माशक्तू आदि मौजूद रहे।