Bageshwar News: शुद्धिकरण मामले में कपकोट कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के

शुद्धिकरण मामले में कपकोट कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
शुद्धिकरण मामले में कपकोट कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित रूप से मैदान का शुद्धिकरण किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी कपकोट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मैदान का शुद्धिकरण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटना सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामला केवल मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान से जुड़ा नहीं है, बल्कि जाति के आधार पर भेदभाव से जुड़ी मानसिकता का भी सवाल है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और सम्मान का अधिकार देता है, इसलिए सार्वजनिक स्थान के कथित शुद्धिकरण जैसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गड़िया, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, अधिवक्ता चामू सिंह देवली, पूर्व सभासद प्रवीन ऐठानी, महेश कपकोटी, दर्शन दानू और इंदर ऐठानी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: शुद्धिकरण मामले में कपकोट कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन