ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकांग्रेस पार्टी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी ने 133वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला। पार्टी की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए देश व समाज...

कांग्रेस पार्टी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 28 Dec 2017 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी ने 133वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला। पार्टी की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए देश व समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी दिलाने और उसके बाद देश का विकास करने में अहम रोल निभाया है। कई नेताओं ने देश हित में अपने प्राणों तक को न्यौछावर किया है। जो पार्टी की समृद्ध परंपरा और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए विकास करने पर जोर देती है। जिसका सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पालन करते हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान भी गाया। उन्होंने देश की सेवा में जान की बाजी लगाने वाले देश के कर्णधारों को भी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजेंद्र सिंह टंगडि़या, बाल कृष्ण, दीपक खेतवाल, सुरेश खेतवाल, सुरेश लाल, उमेश उपाध्याय, विनोद पाठक, बाला दत्त तिवारी, नवीन साह, बहादुर सिंह, नवीन साह, रमेश भंडारी, बहादुर सिंह, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ईश्वर चंद्र पांडे, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल, बाली राम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें