बागेश्वर में कांग्रेस ने चुनाव कार्यालय खोला
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कार्यालय खोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक की अध्यक्षता में विकास भवन मार्ग में कार्यालय खोला गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल...
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कार्यालय खोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक की अध्यक्षता में विकास भवन मार्ग में कार्यालय खोला गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है महंगाई चरम पर है ।
गुरुवार को जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक ने कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी महेश कांडपाल के लिए प्रचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद अब चुनाव का कम समय रह गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों की जानकारी देने को कहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए काम करने की बात कही। पाठक ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है। भाजपा के पास विकास का कोई विजन नहीं है, महंगाई चरम पर है। चुनाव को जितने से ही कांग्रेस मजबूती से पेश आएगी। यहां गीता रावल, महेश कांडपाल, रणजीत दास, धीरज कोरंगा, गप्पू खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, भगवत रावल, विनोद पाठक, नवीन शाह, पीसीसी सदस्य बालकृष्ण मौजूद रहे।