ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकांग्रेस ने फूंका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

कांग्रेस ने फूंका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर वंशीधर भगत के...

कांग्रेस ने फूंका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 07 Jan 2021 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर वंशीधर भगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से भगत को अहम पदों से हटाते हुए पार्टी को तत्काल बाहर निकालने को कहा।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसबीआई तिराहे पर भाजपा अध्यक्ष का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगत ने अपनी टिप्पणी से विकृत मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पद की गरिमा को भी तक पर रख दिया। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता के इस तरह की टिप्पणी से उनकी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के प्रति निंदनीय भाष का प्रयोग कर संपूर्ण नारी जाति का अपमान किया है। कांग्रेसियों ने भाजपा अलाकमान से तत्काल उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने व पार्टी से बाहर निकालने को कहा। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भगवत रावल, बहादुर बिष्ट, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंद्रा जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, महेश पंत, युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी सहित पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें