Bageshwar News: नारी हरज्यू मंदिर में किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: धरमघर के दुग नाकुरी तहसील में तेरह ग्राम सभाओं ने मिलकर हरज्यू मंदिर में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में विभिन्न फलदार और छायादार पौधों के सैकड़ों पौधे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर समिति के अध्यक्ष सूबेदार आनंद सिंह कालाकोटी ने किया।

नारी हरज्यू मंदिर में किया पौधरोपण
नारी हरज्यू मंदिर में किया पौधरोपण

Bageshwar News: धरमघर। दुग नाकुरी तहसील के तेरह ग्राम सभाओं के संयुक्त तत्वावधान में हरज्यू मंदिर नारी में स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं वृक्ष पुरष किशन सिंह मलड़ा के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं प्रधान पुजारी सूबेदार आनंद सिंह कालाकोटी ने बताया कि ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में दर्जनों पौधे लगाए और साफ-सफाई भी की। इस दौरान हरड़, जामुन, चंदन, नींबू, आंवला, मणि श्री बांज, फल्ट्यार सहित अनेक फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: नारी हरज्यू मंदिर में किया पौधरोपण