Bageshwar News: प्रधानाचार्य की हत्या के बाद से उबला बागेश्वर

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

Bageshwar News: बागेश्वर के भटखोला में शनिवार को एक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की और धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों की देर आने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया।

Bageshwar News: प्रधानाचार्य की हत्या के बाद से उबला बागेश्वर

Bageshwar News: बागेश्वर। राइंका भटखोला में शनिवार को हुई घटना से हर कोई स्तब्ध है। घटना के विरोध में जिले के लोगों में उबाल आ गया। पीड़ित परिवार के लोगों के अलावा क्षेत्र लोग आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर दिनभर धरना प्रदर्शन करते रहे। देर शाम अस्पताल के सामने उन्होंने धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों पर भी देर से आने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख एसडीएम प्रियंका रानी, सीओ अजय लाल साह मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद लोग किसी तरह माने।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।