ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरवीडियो:पर्यावरण व संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों ने निकाली रैली

वीडियो:पर्यावरण व संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों ने निकाली रैली

दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल पुरड़ा में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर जारी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने बैजनाथ मंदिर तक पर्यावरण और संस्कृति के संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों...

वीडियो:पर्यावरण व संस्कृति को बचाने के लिए बच्चों ने निकाली रैली
Center,HaldwaniMon, 05 Jun 2017 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल पुरड़ा में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर जारी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने बैजनाथ मंदिर तक पर्यावरण और संस्कृति के संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों से अपनी विरासत और प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए कार्य करने को कहा। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में बच्चों ने रैली निकाली। पारंपरिक परिधान और वाद्य यंत्र के साथ रैली में प्रतिभाग कर रहे बच्चों ने लोगों को मन मोहा। उन्होंने लोगों से अपनी महान संस्कृति और विरासत नौले-धारों को बचाने के लिए आगे आने को कहा। बैजनाथ मंदिर में बच्चों ने छोलिया नृत्य भी पेश किया। जिसके बाद मंदिर परिसर और झील किनारे पौध रोपण किया गया। वृक्ष प्रेमी ने अपनी वाटिका से पौध उपलब्ध कराए। उन्होंने बच्चों से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने को कहा। गांव-गांव में अभियान चलाकर प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर रमेश प्रकाश पर्वतीय, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह थायत, स्कूल प्रबंधक एसएन गोस्वामी, सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक योगेंद्र शास्त्री, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें