ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबच्चों ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

बच्चों ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

श्रीराम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पुरड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भागीदारी की। उन्होंने आकर्षक परिधान पहन कर मन मोहा। इस दौरा अधिकांश...

बच्चों ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरThu, 22 Aug 2019 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीराम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पुरड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भागीदारी की। उन्होंने आकर्षक परिधान पहन कर मन मोहा। इस दौरा अधिकांश बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के वेश में दिखे। प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, लेखन व चित्रकला के माध्यम से भी बच्चों ने मनोरंजर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा पांडे ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व की जानकारी दी। उन्हें भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में बताया। उनके जीवन से जुड़ी रोचक जानकारियां भी बताई। इस मौके पर रेखा बोरा, दीपा जोशी, ममता भट्ट, चंद्रा जोशी, दिनेश कांडपाल, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें