
मुख्यमंत्री आज और कल बागेश्वर में
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह और सात दिसंबर को बागेश्वर में रहेंगे। इस दौरान वह बैठकों में प्रतिभाग करेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे और पूजा-अर्चना भी करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छह और सात दिसंबर को बागेश्वर में रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न बैठकों में प्रतिभाग करेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला सूचना कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्मंत्री छह दिसंबर की सुबह 10:50 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:40 बजे मेलाडुंगरी हेलीपैड गरुड़ पहुंचेंगे। 12:10 से 01:00 बजे तक पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे। 1:35 बजे बैजनाथ से बागेश्वर प्रस्थान कर 2:15 से 3:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय मंडलसेरा में विभिन्न संगठनों,एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। 3:00 से 3:30 बजे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

5:45 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आगमन एवं रात्रि विश्राम और सात दिसंबर सुबह पूजा-अर्चना कर 8:30 बजे बागनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे। 9:45 बजे सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा झंडा लगाने का कार्यक्रम के बाद 10:00 बजे विश्राम गृह से कपकोट रवाना होंगे। 11:15 से 11:50 बजे विवेकानंद विद्या मंदिर, कपकोट में क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और। 12:00 से एक :00 बजे केदारेश्वर मैदान कपकोट में जनसभा होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




