Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsChief Minister Highlights Tourism and Agricultural Development in Bageshwar District
साहसिक पर्यटन के लिए नए स्थलों की पहचान करें: सीएम

साहसिक पर्यटन के लिए नए स्थलों की पहचान करें: सीएम

संक्षेप:

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जनपद में पर्यटन, प्राकृतिक संसाधन और कृषि आधारित गतिविधियों के विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने साहसिक पर्यटन स्थलों की पहचान और विंटर टूरिज्म के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। सड़क चौड़ीकरण और हेली सेवाओं के विस्तार से स्थानीय आय बढ़ाने की बात कही।

Dec 06, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर जनपद में पर्यटन, प्राकृतिक संसाधन व कृषि आधारित गतिविधियों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विभाग से साहसिक पर्यटन के नए स्थलों की पहचान करने को कहा। विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण तथा हेली सेवाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय आय में वृद्धि होगी। यह बात उन्होंने शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही। लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं को निरंतर सुचारू रखने और जन समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कृषि विभाग को लाल चावल के लिए बाज़ार उपलब्ध कराने, अदरक एवं हल्दी जैसी स्थानीय फसलों की संभावनाओं को विकसित करने तथा उद्यान विभाग को मिशन मोड में शहद उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग को 59 वर्ष की आयु से पेंशन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। पेंशन राशि प्रत्येक माह की पांच तारीख को समय पर लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है।