ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट में अराजक तत्वों का रात को हंगामा

कपकोट में अराजक तत्वों का रात को हंगामा

नगर पंचायत में अराजक तत्वों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिन में नये थानाध्यक्ष व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का संदेश दे रहे...

कपकोट में अराजक तत्वों का रात को हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 23 Nov 2019 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत में अराजक तत्वों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिन में नये थानाध्यक्ष व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का संदेश दे रहे थे, वहीं रात के समय अराजक तत्वों ने बाजार में दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने दुकानों के बाहर रखे बैंच आदि को इधर-उधर फेंक दिया। वहां रखी अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचाया। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार की रात को कपकोट नगर में रात को अराजक तत्वों ने हंगामा काटा। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि रात को कई दिनों से बाजार में अराजक तत्व सक्रिय हैं। उन्होंने रात के समय दुकानों के बाहर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। उनकी दुकान के बाहर रखी एक बैंच को रोड किनारे खड़ी गाड़ी की छत पर रख दिया, जबकि दूसरे को हैंडपंप के सामने। टेबल को भी उन्होंने रोड पर फेंक दिया। दुकान के बाहर उन्होंने शराब फेंकी थी। जिससे दुकान से भी दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने शटर से दुकान के भीतर तक शराब उड़ेली थी। इसी प्रकार नगर के अन्य दुकानों में भी शराब व गंदगी डाली गई थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भराड़ी शेर सिंह ऐठानी ने कहा कि पिछले कई माह से बाजार में इसी तरह का माहौल है। रात के समय अराजकता हावी रहती है। जिससे सभ्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने व ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इधर थानाध्यक्ष टीआर वर्मा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रात्रि गश्त के दौरान अराजतकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें