सूतक काल में बंद रहे मंदिर के कपाट
साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल मंगलवार को सुबह 6.20 बजे से शुरू हो गया। इस दौरान शहर की विभिन्न मंदिरों के

बागेश्वर, संवाददाता। साल के पहले चंद्र ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत मंगलवार सुबह 6:20 बजे से हुई। सूतक काल के दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों के कपाट बंद रखे गए। बागनाथ मंदिर के पुजारी भगवत रावल ने बताया कि सूतक काल प्रारंभ होने से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे ग्रहण काल समाप्ति के बाद मंदिर के कपाट पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बागनाथ मंदिर के अलावा बैजनाथ धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट भी सूतक काल में बंद रहे। ग्रहण समाप्ति के उपरांत मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कर पुनः पूजा-अर्चना की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



