बागेश्वर में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि पर्व

Feb 15, 2026 03:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। बागनाथ, बैजनाथ और कालभैरव जैसे मंदिरों में लोग रुद्राभिषेक कर रहे थे। इस दिन शिव को जल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। आचार्य गोपाल कृष्ण जोशी ने शिवरात्रि का महत्व बताया।

बागेश्वर में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि पर्व

शिवरात्रि का पर्व लोगों ने धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुाओं की भीड़ रही। बागनाथ, बैजनाथ, कालभैरव समेत जिले के शिव मंदिरों में लोगों ने 108 लोटा जल चढ़ाया। मंदिर में पुरोहितों ने यजमानों की पूजा संपन्न कराई। कई लोगों ने रुद्राभिषेक किया। रविवार की सुबह से ही बागनाथ, कालभैरव, नीलेश्वर, बैजनाथ तथा अन्य शिव मंदिरों में लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। लोगों ने शिवालयों में जल चढ़ाया। परिवार तथा देश की सुख समृद्धि की कामना की। आचार्य गोपाल कृष्ण जोशी ने बताया कि ब्रह्मा विष्णु के समक्ष घोषित तिथि को शिवरात्रि के रूम में मनाया जाता है।

शिव पुराण के अनुसार शिव करते हैं। दिनमेतत्तत: पुष्णं भविष्यति महत्तरम्, शिवरात्रि इतिख्याता तिथिरेषा मम प्रिया। इस दिन ब्रत करने के बाद शिव को जल चढ़ाने मात्र से शिव प्रसन्न हो जाते हैं। उधर कांडा, कपकोट, दुग-नाकुरी के तहसीलों में सुबह से ही शिवालयों में लोगों की भीड़ रही। दिनभर बम-बम भौले के गूंजों से जिला गुंजायमान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।