Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsCelebrating 150 Years of Vande Mataram and Sardar Patel s Legacy in Bageshwar
बागेश्वर में 150वीं जयंती पर सामूहिक गान और पदयात्रा

बागेश्वर में 150वीं जयंती पर सामूहिक गान और पदयात्रा

संक्षेप:

बागेश्वर में वंदे मातरम के 150 वर्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक गान और पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने भाग लिया। जिला प्रभारी कुंदन लटवाल ने इसे राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

Nov 17, 2025 03:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद बागेश्वर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी कुंदन लटवाल और दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। नगर पालिका परिषद परिसर में दोनों नेताओं सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने मिलकर वंदे मातरम का सामूहिक गान किया। इस अवसर पर देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। वंदे मातरम के सामूहिक गान के बाद नगर में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण में नागरिकों की भूमिका को मजबूत संदेश देना रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पदयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया। जिला प्रभारी कुंदन लटवाल ने कहा कि वंदे मातरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। इसके 150 वर्ष पूरे होना सिर्फ एक ऐतिहासिक क्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह अद्वितीय है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पूर्व मंत्री बलवंत भोर्याल, नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी, जिला महामंत्री संजय परिहार,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, धीरेन्द्र परिहार, कमल सिंह,मनोज बचखेती, प्रेमा परिहार, दयाल पांडे, विक्रम साही आदि मौजूद रहे।