ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरसुरेश का स्वच्छ बागेश्वर अभियान शुरू

सुरेश का स्वच्छ बागेश्वर अभियान शुरू

सरयू नदी में सफाई की। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष एवं ईओ ने नेतत्व में सफाई अभियान चलाया। उन्होने लोगो...

सुरेश का स्वच्छ बागेश्वर अभियान शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 03 Dec 2018 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने वैणी माधव वार्ड से स्वच्छ बागेश्वर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को नगर और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने को प्रेरित किया। साथ ही अभियान में सहयोग की अपील की।सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष खेतवाल और ईओ राजदेव जायसी के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने विकास भवन रोड में सरयू नदी किनारे सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्वच्छ रहने और स्वच्छता बनाए रखने जैसे संदेशों को लोगों तक पहुंचाया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने क्षेत्रीय लोगों को अपने आस-पास हमेशा साफ रखने और स्वयं को स्वच्छ रखने की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता के जरिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने जैसी बातों से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर में गंदगी फैलाने वालों सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ईओ जायसी ने कहा कि स्वच्छता के जरिए पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता। यहां दीपक खेतवाल, धीरेन्द्र परिहार, ईश्वर पाण्डे, नवीन आर्या, कैलाश राम, बाली राम, राजवीर वाल्मीकि, संजय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें