ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरउत्तरायणी मेले के लिए पालिका ने की तैयारी शुरू

उत्तरायणी मेले के लिए पालिका ने की तैयारी शुरू

उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने कमर कस ली है। वे शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी से भी मिले। उन्होंने उत्तरायणी मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और...

उत्तरायणी मेले के लिए पालिका ने की तैयारी शुरू
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 14 Dec 2018 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने कमर कस ली है। वे शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी से भी मिले। उन्होंने उत्तरायणी मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि उत्तरायणी मेले को भव्य बनाया जाएगा। अध्यक्ष एसपी से मिले और मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। मेले के लिए बाहर से भी फोर्स मंगाने की मांग की। कहा कि मेले में व्यापारी वर्ग आता है, उसे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खेतवाल ने सरयू में बनने वाले पैदल पुलों के लिए स्थान भी चयन किया और मेला स्थल में लगने वाले झूले, चर्खे, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि स्थान का निरीक्षण किया। ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि मेले की कदमताल शुरू हो गई है। मेले को लेकर अध्यक्ष से चर्चा भी हुई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा रही है और सांस्कृतिक दलों को जल्द आमंत्रण भेजा जाएगा। झांकी के दिन नगर में गाड़ियों के आवाजाही रोकने के लिए भी पुलिस से मांग की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें