ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट के व्यापारी नहीं देंगे नगर पंचायत को लाइसेंस शुल्क

कपकोट के व्यापारी नहीं देंगे नगर पंचायत को लाइसेंस शुल्क

कपकोट नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। बाजार से रोज कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिससे नाराज होकर व्यापारियों ने नगरपंचायत को लाइसेंस शुल्क नहीं देने का ऐलान किया है।...

कपकोट के व्यापारी नहीं देंगे नगर पंचायत को लाइसेंस शुल्क
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 10 Apr 2018 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

कपकोट नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। बाजार से रोज कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे नाराज होकर व्यापारियों ने नगरपंचायत को लाइसेंस शुल्क नहीं देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बिना सुविधा के व्यापारी शुल्क नहीं देंगे। उन्होंने नगर पंचायत के जबरन शुल्क वसूलने की कोशिश करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ईओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि गर्मियां शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत सफाई को लेकर उदासीन बना हुआ है। बाजार की नालियां गंदगी से पटी हैं। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे बाजार में चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध से व्यापारी और नगर में रहने वालों को भी दिक्कत हो रही है। बीमारियों के बढ़ने की आशंका भी पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार नगर पंचायत को सूचित किया गया। इसके बावजूद समस्या जस की तस है। उन्होंने बाजार में नियमित कूड़ा उठाने का प्रबंध करने, नालियों की सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि सुविधा मिलने पर ही व्यापारी नगर पंचायत को लाइसेंस शुल्क देंगे। जबरन शुल्क वसूलने की कोशिश हुई तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने जरुरत पड़ने पर कोर्ट जाने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर रघुवीर सिंह, नवीन उपाध्याय, नरेंद्र गिरी, गोपाल सिंह, तेज सिंह, हीरा सिंह, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें