ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरव्यापार मंडल उत्तरायणी में पालिका को करेगा सहयोग

व्यापार मंडल उत्तरायणी में पालिका को करेगा सहयोग

व्यापर मंडल नगर इकाई की यहां हुई बैठक में उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने पर जोर दिया। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह मेला ऐतिहासिक है। यहां बाहर से व्यापारियों के अलावा मेलार्थी भी आते हैं।...

व्यापार मंडल  उत्तरायणी में  पालिका को करेगा सहयोग
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 09 Jan 2019 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

व्यापर मंडल नगर इकाई की यहां हुई बैठक में उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने पर जोर दिया। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह मेला ऐतिहासिक है। यहां बाहर से व्यापारियों के अलावा मेलार्थी भी आते हैं। मेले को भव्य बनाने में वे नगर पालिका को सहयोग देंगे।

तहसील मार्ग के होटल में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने नगर में स्वच्छता मिशन पर जोर दिया। इस दौरान सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टविन रखेंगे। इसके अलावा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि उत्तरायणी मेले में व्यापार मंडल माघी खिचड़ी का आयोजन करेगा। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया तथा मिठाई बांटी गई और वर्मा की दीर्घायु की कामना की। बैठक का संचालन नगर महासचिव देवेंद्र अधिकारी ने किया। इस मौके पर अनिल शाह, नूतन साह, गोविंद लाल शाह, मनीष पांडे, दीप लाल वर्मा, गंगा किरमोलिया, शेखर पांडेय, राहुल साह, नवीन साह, किशन सोनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें