ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरपर्यटन को बढ़ाने में सहायक होगा बुरांश महोत्सवः सीडीओ

पर्यटन को बढ़ाने में सहायक होगा बुरांश महोत्सवः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि बुरांश महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महोत्सव को कौसानी का अहम कार्यक्रम बताया। इसमें जंगल की पद यात्रा सहित अन्य रोचक गतिविधियों...

मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि बुरांश महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महोत्सव को कौसानी का अहम कार्यक्रम बताया। इसमें जंगल की पद यात्रा सहित अन्य रोचक गतिविधियों...
1/ 2मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि बुरांश महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महोत्सव को कौसानी का अहम कार्यक्रम बताया। इसमें जंगल की पद यात्रा सहित अन्य रोचक गतिविधियों...
मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि बुरांश महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महोत्सव को कौसानी का अहम कार्यक्रम बताया। इसमें जंगल की पद यात्रा सहित अन्य रोचक गतिविधियों...
2/ 2मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि बुरांश महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महोत्सव को कौसानी का अहम कार्यक्रम बताया। इसमें जंगल की पद यात्रा सहित अन्य रोचक गतिविधियों...
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 21 Apr 2019 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि बुरांश महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने महोत्सव को कौसानी का अहम कार्यक्रम बताया। इसमें जंगल की पद यात्रा सहित अन्य रोचक गतिविधियों को शामिल करने का सुझाव भी दिया। यह बात उन्होंने महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कही।

17 अप्रैल को शुरू हुआ बुरांश महोत्सव रविवार को गोष्ठी के साथ संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ पांगती रहे। उन्होंने क्षेत्र के लिए बन रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे। कार्यक्रम में मौजूद पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने पर्यटन के विकास में बुरांश महोत्सव के महत्व को लेकर चर्चा की। उन्होंने कौसानी में नये ट्रेकिंग रूट बनाने और एडवेंचर टूरिज्म को लेकर यहां की ब्रेंडिंग करने पर जोर दिया। आयोजक थ्रीस कपूर ने इस साल के महोत्सव की प्रमुख बातों को रखा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में हर साल अतिथियों की तादात बढ़ने से आयोजकों का भी हौंसला बढ़ता है। डीआरडीए के अमित ने श्यामा प्रसाद ग्रामीण विकास योजना से पर्यटन के लिए बनाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। किसान बलवंत सिंह ने चाय बागान की समस्याओं को रखा। नोएडा से आए अंशुल जोशी ने कृषि टूरिज्म को पावर प्वाइंट के माध्यम से दिखाया। उन्होंने पहाड़ी स्थापत्य कला के भवन, कॉटेज बनाने का सुझाव दिया। महिला किसान चंपा देवी ने महिलाओं का पॉली हाउस देने और उन्हें सक्षम बनाने के लिए कार्य करने को कहा। गोष्ठी में ऑरगेनिक खेती को बढ़ाने पर अधिक बल देने की बात कही। यहां जीसी लोहनी, रजत तिवारी, प्रताप सिंह, जगदीश, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें