Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsBSNL Broadband Service Disruption Causes Consumer Anger
जिले में चार घंटे ठप रही बीएसएनएल की संचार सुविधा

जिले में चार घंटे ठप रही बीएसएनएल की संचार सुविधा

संक्षेप: बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा लगभग चार घंटे ठप रही, जिससे उपभोक्ता परेशान हुए। सोमवार को दोपहर पौने दो बजे सेवा ध्वस्त हुई, जिससे ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे बाद सेवा बहाल हुई, जिससे उपभोक्ता ने सेवा दुरुस्त करने की मांग की है।

Mon, 17 Nov 2025 06:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share Share
Follow Us on

बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा लगभग चार घंटे ठप रही। इस कारण उपभोक्ता परेशान रहे। आए दिन नेटवर्क में आ रही खराबी से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने सेवा दुरुस्त करने की मांग की है। सोमवार को दिन में लगभग पौने दो बजे बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त हो गई। इस कारण आनलाइन काम करने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। तमाम कार्यालयों में इंटरनेट सेवा नहीं होने से जरूरी काम नहीं हो सके। लगभग चार घंटे बाद सेवा सुचारू हो सकी। डिविजनल इंजीनियर आशीष निगम ने बताया कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी के बीच केबिल कटी थी। इस कारण ब्राडबैंड सेवा प्रभावित रही। इसे दुरुस्त कर लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।