ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबोलेरो और आल्टो भिड़ी, हादसा टला

बोलेरो और आल्टो भिड़ी, हादसा टला

बोलेरो और आल्टो कार भिड़ गई। आल्टो कार में दिल्ली का एक परिवार सवार था। वह बारात में शामिल होकर लौट रहा था। घटना में किसी को चोट नहीं आई...

बोलेरो और आल्टो भिड़ी, हादसा टला
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 11 Mar 2018 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बोलेरो और आल्टो कार भिड़ गई। आल्टो कार में दिल्ली का एक परिवार सवार था। वह बारात में शामिल होकर लौट रहा था। घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग में खांकर के समीप अल्मोड़ा से आ रही बोलेरो गाड़ी यूके 03टीए, 0889 और विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार डीएल-09सीएन, 8312 की आमने-सामने भिड़त हो गई। हालांकि घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। जिससे वहां जाम लग गया। दोनों तरफ के ड्राइवरों की कहासूनी भी हो गई। स्थानीय लोग भी घटना के बाद बीचबचाव को घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस के आने से पहले दोनों के बीच समझौता हो गया। दिल्ली जा रही आल्टो कार में एक परिवार बारात में शामिल होकर लौट रहा था। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर भिड़त हुई वहां मोड़ है। उन्होंने बताया कि बड़ा हादसा टल गया है। इधर एसओ कृष्ण गिरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें