ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरब्लॉक प्रमुख ने जाना अग्निपीड़िता का हाल

ब्लॉक प्रमुख ने जाना अग्निपीड़िता का हाल

ब्लॉक प्रमुख ने तहसील के सुदूरवर्ती रिखाड़ी गांव जाकर अग्निपीड़िता का हाल जाना। उन्हें आवास समेत सरकार से भी सहायता राशि दिलाने का भरोसा...

ब्लॉक प्रमुख ने जाना अग्निपीड़िता का हाल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 02 Jun 2020 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक प्रमुख ने तहसील के सुदूरवर्ती रिखाड़ी गांव जाकर अग्निपीड़िता का हाल जाना। उन्हें आवास समेत सरकार से भी सहायता राशि दिलाने का भरोसा जताया। इसके अलावा सरयू घाटी के विभिन्न गांवों में बने क्वारंटाइन सेंटरों का भी जायजा लिया। लोगों से होम क्वारंटाइन के दौरान सेंटरों में ही रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। गांव में रहकर ही प्रवासी खुद को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाएं। इससे पलायन भी रुकेगा।

सोमवार की देर शाम ब्लॉक प्रमुख गोविद दानू क्षेत्र के प्रधानों के साथ रिखाड़ी गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गत दिनों हुए अग्निकांड में सब कुछ गवां चुकी दुर्गा देवी पत्नी गणेश राम का हाल जाना। पीड़िता ने बताया कि आग से उसके घर में रखी सभी खाद्य सामग्री, बर्तन, कपड़े समेत जेवर तक जल गए हैं। मकान और गोशाला भी खाक हो गया है। उन्होंने बरसात से पहले आवास दिलाने की मांग की। प्रमुख ने पीड़िता को आश्वस्त किया कि जल्द ही उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष भी सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रमुख सरयू घाटी के सूपी, तरसाल, वैछम आदि गांवों में बने क्वारंटाइन सेंटरों का भ्रमण किया। वहां रह रहे लोगों का हाल जाना। सभी से क्वारंटाइन के दौरान नियमों का पालन कर गांव और देश को सुरक्षित रखने में मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी, मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग से ही इस महामारी से लड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों को मास्क भी बांटे। इस दौरान उनके साथ बीडीसी सदस्य चरण टाकुली, प्रधन तारा टाकुली, ममता, जगत, दयाल, भगवत तथा नरेंद्र टाकुली आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें