ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरब्लॉक प्रमुख ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण

ब्लॉक प्रमुख ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण

ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कौसानी के कोविड टीकाकरण केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने व्यवस्थाएं...

ब्लॉक प्रमुख ने किया टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 15 Jan 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

गरुड़। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कौसानी के कोविड टीकाकरण केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा हमने नियमों का पालन करके कोरोना को मात दी है और इसकी रोकथाम में काफी सफलता प्राप्त की है। अब टीकाकरण से कोरोना का समूल नाश हो जाएगा। कहा हमें बढ़-चढ़कर इस महा अभियान को सफल बनाना है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर संतोष जताया। साथ ही कोरोना की वैक्सीन के लिए देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को बधाई दी। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, कौसानी की जिला पंचायत सदस्य सुनीता आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश भंडारी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें