महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बजट पेश किया सरकार ने
भारतीय जनता महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार के बजट का काफी सराहा है। यह बजट महिलाओं को सशक्त बनाएगा। साथ ही लखपति दीदी योजना का

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लखपति दीदी योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़ी महिला तक पहुंचेगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी महिलाओं को अधिक मिलेगा। बजट में बालिका शिक्षा को भी विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया है। पार्टी कार्यालय में बजट को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल ने कहा कि यह बजट महिलाओं के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने वाला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


