एआई, नमो एप और सरल ऐप के बारे में बताया

Mar 08, 2026 04:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के नेताओं ने दीप जलाकर किया। वक्ताओं ने भाजपा की सफलता और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एआई, नमो एप और सरल ऐप के बारे में बताया

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, जिला संयोजक संजय परिहार, बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एआई, नमो व सरल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चलते लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसका लाभ पार्टी को विधानसभा, लोकसभा, पंचायत व निकाय चुनाव में मिल रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, मंडल महामंत्री अक्षय चन्याल, विनोद रौतेला, गोविंद सिंह टंगड़िया, दीपा आर्या, आशीष धपोला, उमा बिष्ट, रंजीत दास, रघुवर दफौटी सहित सभी शक्तिकेंद्रों के संयोजक, प्रभारी,मंडल कार्यकारिणी जिले के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।