ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभाजपाइयों ने किया दीनदयाल उपाध्याय को याद

भाजपाइयों ने किया दीनदयाल उपाध्याय को याद

अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने उन्हें भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। गरुड़, कपकोट,...

भाजपाइयों ने किया दीनदयाल उपाध्याय को याद
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSat, 25 Sep 2021 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने उन्हें भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। गरुड़, कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, शामा, काफलीगैर तहसील समेत सभी स्थानों पर जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सभी ने पंडित उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा के पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में वरिष्ठ नेता महेश खेतवाल ने कहा पंडित उपाध्याय महान विचारक थे। यहां महामंत्री राजेंद्र परिहार, रघुवीर सिंह दफौटी, पूर्व जिपंअ दीपा आर्य, जीवंती कांडपाल, दयाल कांडपाल, इंद्र फर्स्वाण, मोहन उप्रेती, प्रकाश साह, शेर सिंह रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें