ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी

भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भापजा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही बूथ कमेटी और पार्टी कार्यकर्ताओं...

भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 23 Dec 2018 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भापजा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही बूथ कमेटी और पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

रविवार को भाजपा दुग- नाकुरी मंडल की बनलेख में शक्ति केंद्र संयोजक पूर्व सैनिक खड़क सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को कहा गया। इसके अलावा सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सजग किया गया। बनलेख शक्ति केंद्र (न्याय पंचायत) में आठ बूथ हैं। जिसमें बूथ कमेटी और पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्र में हुए बिकास कार्यों के लिए विधायक कपकोट बलवन्त सिंह भौर्याल का धन्यवाद किया। शक्ति केंद्र संयोजक ने बताया कि बनलेख होराली सड़क डामरीकरण तीन किमी. होराली पतकन्या मोटर मार्ग की स्वीकृति, रिंगूनिया सलेत के बीच पैदल पुल, दोफाड़ में मिनि स्टेडियम स्वीकृति की जानकारी मिली। यहां खड़क सिंह भाकुनी, गोविंद नगरकोटी, खुशाल रावत, देवेंद्र चौहान, खष्टी, कमला देवी, बसन्ती देवी, फकीर राम, दिनेश जोशी, गोविंद जोशी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें