ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरमहिला ग्राम प्रधान से अभद्रता पर भाजपा में उबाल

महिला ग्राम प्रधान से अभद्रता पर भाजपा में उबाल

नारायणगूंठ गांव की प्रधान से अभ्रदता मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ सामान्य धाराएं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपी नशे का कारोबार करता है। उसने...

महिला ग्राम प्रधान से अभद्रता पर भाजपा में उबाल
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरWed, 06 Dec 2017 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

नारायणगूंठ गांव की प्रधान से अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ सामान्य धाराएं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपी नशे का कारोबार करता है। उसने महिला जनप्रतिनिधि से अभद्रता की है।

उन्होंने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा आर्या के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने एसपी सें भेंट की। उनके साथ ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने पांच दिसंबर को उनके साथ गाली गलौज और अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि मैंने नशे के खिलाफ मुहिम चलाई है, जिसको लेकर मुझे धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस भी उनकी गुहार नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि एक महिला से सरे बाजार अभद्रता की गई और पुलिस ने आरोपी युवक पर भी सामान्य धाराएं लगाई हैं। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी। मौजूद लोगों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। इस मौके पर नीमा धपोला, जीवंती कांडपाल, विमला कपकोटी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें