ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभाजपा जिलाध्यक्ष गड़िया का बागेश्वर में भव्य स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष गड़िया का बागेश्वर में भव्य स्वागत

पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गड़िया के जिलाध्क्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह है। बागेश्वर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी हुई और मिटाई बांटी गई।...

भाजपा जिलाध्यक्ष गड़िया का बागेश्वर में भव्य स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरTue, 17 Oct 2017 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गड़िया के जिलाध्क्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह है। बागेश्वर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी हुई और मिटाई बांटी गई। वक्ताओं ने कहा कि गड़िया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी में ऊर्जा का नया संचार हुआ है।पार्टी कार्यालय में शेर सिंह गड़िया के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिठाई बांटी और फूल-मालाओं से अध्यक्ष का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि गड़िया के कंधों पर ऐसे समय पर बोझ डाला गया, जब पार्टी को अस्थिर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों से भाजपा को जीत मिली। इसका श्रेय भी गड़िया पर जाता है। उन्होंने कहा कि अब वे जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर पार्टी को मजबूती मिली है। युवा वर्ग के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं। भाजपाइयों ने कहा कि जिलाध्यक्ष की नीति और रीति किसी से भी छुपी नहीं है। वे राजनीति को नजदीक से समझते हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में उनकी अगुवाई में पार्टी का परचम लहाएगा। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत भौर्याल, शिव सिंह बिष्ट, दीप चंद्र जोशी, सुबोध लाल साह, जगदीश जोशी, बसंत बल्लभ पांडे, खड़क टंगड़िया, विक्रम शाही, दीपा आर्य, चंपा देवी, जगदीश कालाकोटी, महेश खेतवाल, मनोज ओली, राम सिंह कोरंगा, बहादुर सिंह परिहार, डॉ. प्रताप सिंह गड़िया, उमेद सिंह माजिला, सुनील भंडारी, मुन्ना पांडे, भगवान भंडारी, गीता ऐठानी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें