धूमधाम के साथ मनाया स्थापना दिवस

Apr 06, 2026 03:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

भारतीय जनता पार्टी ने बागेश्वर जिला कार्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। सभा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का पालन करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी की नेतृत्व में पार्टी की नींव को याद किया।

धूमधाम के साथ मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बागेश्वर में स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पार्टी जिला कार्यालय को फूल मालाओं से सजाया गया। तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवाद अंत्योदय के विचारों का आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मजबूत नींव रखी। कार्यकर्ता उन्हीं के सिद्धांत को आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, जीवंती कांडपाल, नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।