ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभाजपा प्रत्याशी कुंदन ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

भाजपा प्रत्याशी कुंदन ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

जिला भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में जनता के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए शुक्रवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गाड़िया, विधायक चंदन राम दास,पूर्व पालिका अध्यक्ष...

भाजपा प्रत्याशी कुंदन ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 09 Nov 2018 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में जनता के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए शुक्रवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गाड़िया, विधायक चंदन राम दास, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह सहित दर्जन भर से अधिक लोगों ने संयुक्त रूप से जारी किया।

भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चुनावी कार्यालय में चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट कुंदन परिहार के पक्ष में चुनावी घोषणा पत्र का विमोचन कर जारी किया। विधायक ने घोषणा पत्र के अनुरूप नगरपालिका बागेश्वर में विकास के कार्यों को धरातल पर उतारने की बात कही और संकल्प लिया कि जनता ने अगर पार्टी को बहुमत दिया तो निश्चित रूप से बागेश्वर स्वच्छ, भयमुक्त और दर्शनीय शहर बनेगा। जिलाध्यक्ष शेर सिंह गाड़िया ने कहा कि भाजपा ने ईमानदार, शिक्षित और राजनीति के अनुभवी प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा पालिका में काबिज होती है तो बागेश्वर डस्ट मुक्त, स्वच्छ, भयमुक्त, शुद्ध पेयजल और सेप्टेज की विशेष व्यवस्था होगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह ने कहा की पालिका लोगों के दैनिक दिनचर्या से जुड़ी एजेंसी है। जहां सबका-साथ और सबका विकास के साथ भाजपा काम करेगी। इस पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ओली, मथुरा प्रसाद, आनंद मेहता, दयाल कांडपाल, कैलाश गाड़िया, सुनील भंडारी, सुरेश सोनियल, अंकित नगरकोटी, भवान परिहार, बहादुर सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें