बाइक रपटने से दो युवक घायल
Mar 03, 2026 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक रपटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी

कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र में सोंग-सूपी सड़क मार्ग स्थित तुड़तुडि़या पुल के समीप सोमवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गांसी निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र हर सिंह और 28 वर्षीय कविंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह सोमवार शाम बाइक से अपने गांव से कपकोट की ओर आ रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



