ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरभाष्कर जोशी एंड पार्टी के नाम रही जागरण की रात

भाष्कर जोशी एंड पार्टी के नाम रही जागरण की रात

उत्तरायणी मेले की पहली रात भव्य जगराता कार्यक्रम हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक भाष्कर जोशी और उनकी टीम ने आधी रात के बाद सुबह होने तक भजनों से भक्ति की अलख जगाई। देर रात से शुरु हुआ कार्यक्रम सुबह चार बजे...

भाष्कर जोशी एंड पार्टी के नाम रही जागरण की रात
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 14 Jan 2018 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरायणी मेले की पहली रात भव्य जगराता हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक भाष्कर जोशी और उनकी टीम ने आधी रात के बाद सुबह होने तक भजनों से भक्ति की अलख जगाई। देर रात से शुरू हुआ कार्यक्रम सुबह चार बजे तक चला। कलाकारों ने एक के बाद एक भजन पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

स्टार नाइट कार्यक्रम के समापन के बाद देर रात से जागरण का शुभारंभ हुआ। भजन गायक भाष्कर जोशी ने गणेश स्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने गुरु वंदना और सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद भजनों का दौर चला। उन्होंने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए..., सच्ची है तू सांचा तेरा दरबार शेरावालिए..., रात श्याम सपने में आए..., राधा का भी श्याम है तो मीरा का भी श्याम सहित तमाम भजन सुनाकर दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने अनेक संस्कृत के श्लोंकों को सुरों में पिरोकर पेश किया तो दर्शक भावविभोर हो गए। देर रात से शुरु हुआ जागरण सुबह चार बजे तक चलता रहा। दूरदराज से मकर संक्रांति का स्नान करने आए भक्तों ने तन्मय होकर भजनों का लुत्फ उठाया। उन्होंने भजन गायक और उसकी टीम का तालियों से उत्साह बढ़ाया। गायक जोशी ने कहा कि उत्तरायणी मेले में मुख्य मंच से कार्यक्रम करना बहुत सुकून देता है। उन्होंने कहा कि जगराता कार्यक्रम में दर्शकों की उपस्थिति धर्म और आस्था पर विश्वास को मजबूत करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें