Bageshwar News: साढ़े तीन करोड़ से सुधरेगी तीन सड़कों की सेहत
Bageshwar News: कपकोट विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के डामरीकरण और सुधार के लिए 3.51 करोड़ की राशि को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सुविधा की मांग कर रहे थे। अब उन्हें बेहतर सड़क व्यवस्था मिलने की आशा है।

Bageshwar News: देवेंद्र, कपकोट। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों की सेहत जल्द सुधरेगी। साढ़े तीन करोड़ की राशि को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से सड़कों में डामरीकरण व सुधारीकरण का काम होगा। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इसके लिए आंदोलित थे। अब उन्हें भी बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगने लगी है। उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान के हस्ताक्षर जारी पत्र के अनुसार राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कपकोट में तीन सडकों के निर्माण कार्यों, डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए तीन करोड़, 51 लाख की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


