ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वर बीयर बार हटाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बीयर बार हटाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

गरुड़ के बैजनाथ चौराहे पर खुले बीयर बार में शाम के बाद शराबियों का आंतक रहता है। यहां से महिलओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस मामले को लेकर वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन...

 बीयर बार हटाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 24 Sep 2018 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

गरुड़ के बैजनाथ चौराहे पर खुले बीयर बार में शाम के बाद शराबियों का आंतक रहता है। यहां से महिलओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस मामले को लेकर वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन ने डीएम दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीयर बार को जल्द शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

संगठन की महिलाओं का कहना था कि बीयर बार बनने से इस मार्ग से गुजरने पर महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ की स्थिति रहती है। इसके चलते महिलाओं का शाम को वहां से आना जाना दूभर हो गया है। वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन गरुड़ ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर इस बार को अन्यत्र हटाये जाने की मांग की है। इस मौके पर तारा देवी, राधा मेहरा, सरस्वती देवी, हंसी देवी, दया पाण्डे, चित्रा वर्मा, आस्मा, मुन्नी देवी, शोभा देवी, नन्दनी, लीला, ज्योति आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें