ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरकपकोट में प्रेशर कुकर से गरम दाल गिरने से बालिका झुलसी

कपकोट में प्रेशर कुकर से गरम दाल गिरने से बालिका झुलसी

चूल्हे पर रखे प्रेशर कुकर से छेड़छाड़ करना एक बालिका को महंगा पड़ा। प्रेशर कुकर का ढक्कन खुलने से बन रहा भोजन उसी के ऊपर गिर गया और वह झुलस जल गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती...

कपकोट में प्रेशर कुकर से गरम दाल गिरने से बालिका झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरFri, 16 Nov 2018 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

चूल्हे पर रखे प्रेशर कुकर से छेड़छाड़ करना एक बालिका को महंगा पड़ा। प्रेशर कुकर का ढक्कन खुलने से बन रहा भोजन उसी के ऊपर गिर गया और वह झुलस जल गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया है। यह घटना कपकोट तहसील के बघर गांव निवासी कुंवर सिंह की है।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह प्रेशर कुकर में दाल बन रही थी। परिवार के लोग मवेशियों को चारा आदि देने में लगे थे। बानी ने कुकर से छेड़छाड़ कर दी और उसका ढक्कन खुल गया, तेज आंच में पक रहा भोजन उसके मुंह, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गिर गया। इससे वे झुलस गई और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि बालिका 30 प्रतिशत झुलसी है उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें