दो हजार नगद व तीन हजार का दिया आश्वासन
अल्मोड़ा मैग्नेसाइट झिरौली के कर्मचारियों के आंदोलन के बाद फैक्ट्री के प्रबंधक सामने आए है। उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी को 2000

बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट झिरौली के कर्मचारियों के आंदोलन के बाद प्रबंधन ने प्रत्येक कर्मचारी को दो हजार रुपये नकद होली खर्च के रूप में वितरित किए हैं। शेष 3000 रुपये सात मार्च तक देने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। बीते सोमवार से कर्मचारी फैक्ट्री गेट के बाहर धरना दे रहे थे। उनका कहना था कि होली से पूर्व प्रत्येक कर्मचारी को 5000 रुपये देने की घोषणा की गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन और एमडी से लगातार संपर्क के बावजूद सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जिससे उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



