Bageshwar News: नुमाइशखेत की रामलीला में ताड़का वध का मंचन

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

Bageshwar News: बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन का मंचन हुआ। गरुड़ की कत्यूर रामलीला में ललिता असवाल ने पहली बार ताड़का की भूमिका निभाई। कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। इस बार राक्षस दल में भी महिलाओं ने भागीदारी की। पुष्कर रावत और मोहन जोशी दशरथ की भूमिका में नजर आए।

नुमाइशखेत की रामलीला में ताड़का वध का मंचन
नुमाइशखेत की रामलीला में ताड़का वध का मंचन

Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर भगवान राम और लक्ष्मण के विश्वामित्र के साथ जाने, ताड़का वध और पुष्प वाटिका में सीता के गौरी पूजन के प्रसंग जीवंत हो उठे। राम की भूमिका अंजलि दफौटी, लक्ष्मण की गीतांजलि साह, सीता की दिया भंडारी, दशरथ की पंकज पांडे, विश्वामित्र की मनोज जोशी, ताड़का की मनोज पांडे, सुबाहु की कौशल जोशी और मारीच की भूमिका साधु रावल ने निभाई। इस दौरान उमेश साह, अनिल साह, कंचन साह, कौशल उपाध्याय, नीरज उपाध्याय, चेतन नगरकोटी और आशीष साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कत्यूर रामलीला में ललिता ने निभाई ताड़का की भूमिका

कत्यूर रामलीला में महिलाओं की भागीदारी

गरुड़। कत्यूर रामलीला में इस बार ताड़का की भूमिका ललिता असवाल ने निभाई। पहली बार अभिनय कर रहीं ललिता ने हिन्दुस्तान को बताया कि रंगमंच में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। ताड़का जैसे डरावने किरदार को निभाना उनके लिए मजेदार अनुभव रहा। दर्शकों ने उनके अभिनय की खूब सराहना की।

दो दशक तक रावण की भूमिका निभा चुके पुष्कर रावत इस बार राजा दशरथ के किरदार में नजर आए। वहीं, आदर्श रामलीला मंचन में वरिष्ठ लेखक एवं रंगकर्मी मोहन जोशी ने दशरथ की भूमिका निभाई। अपनी मधुर गायकी और जीवंत अभिनय से उन्होंने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कत्यूर रामलीला कमेटी की वरिष्ठ सदस्य इंद्रा फर्स्वाण ने बताया कि इस बार ताड़का के साथ राक्षस दल में भी महिलाओं ने भागीदारी की। महिलाएं रामलीला मंचन में बेहतरीन योगदान दे रही हैं। कत्यूर रामलीला में दशरथ की भूमिका पुष्कर रावत, कौशल्या की भावना वर्मा, कैकेयी, उमा और सुमित्रा की भूमिकाएं इंदू फर्स्वाण तथा जनक की भूमिका दीपक ने निभाई। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विनोद भट्ट, निर्देशक डीके नेगी, व्यवस्थापक विपिन तिवारी, सचिव घनश्याम जोशी, व्यवस्थापक नंदन सिंह अलिमियां, कैलाश जोशी, दलीप भाकुनी, नीरज पंत, संजय फर्स्वाण, प्रकाश रावल, नीमा वर्मा और दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नुमाइशखेत मैदान की रामलीला के दूसरे दिन किन प्रसंगों का मंचन हुआ?−
ताड़का वध, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन के प्रसंगों का मंचन हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरBageshwar News: नुमाइशखेत की रामलीला में ताड़का वध का मंचन