Bageshwar News: नियमों का पालन नहीं करने वाले 25 वाहन चालक नपे
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Bageshwar News: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 चालकों के चालान किए और 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में यह अभियान शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने के लिए चलाया गया।

Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में यातायात नियम तोड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 25 वाहन चालकों के चालान किए गए, जिनमें दो न्यायालय चालान हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने पर 13 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने की अपील की।


