ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरबागेश्वर पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा

बागेश्वर पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा

अलग-अलग महीने और समय पर हुई तीन चोरियों का खुलासा करने का दावा बागेश्वर पुलिस ने किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। उसे अदालत में पेश...

बागेश्वर पुलिस ने तीन चोरियों का एक साथ किया खुलासा
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरSun, 04 Feb 2018 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

अलग-अलग महीने और समय पर हुई तीन चोरियों का खुलासा करने का दावा बागेश्वर पुलिस ने किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। सीओ वीर सिंह ने नगर में हुई तीन चोरियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उत्तरायणी मेले में धारचूला से आए व्यापारी बबीता रायपा की दुकान से एक लाख 40 हजार रुपये चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ तिलक राम वर्मा ने मामले की विवेचना की। तमाम तथ्यों और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने बनखोला, बागेश्वर के हिमांशु आर्या 19 साल पुत्र चंदन राम की संदिग्ध पाया। जिसकी लागतार लोकेशन ट्रेस की गई। चोरी होने की रात से अगले दिन वह बाहर चला गया। अभी एक-दो दिन में वह वापस लौटा। उसे रविवार को उसके मंडलसेरा बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी के 50,510 रुपये, बबीता रायपा का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल चोरी में भी वह शामिल था। मोटर साइकिल बरामद हुई, लेकिन वह मौके से तब फरार हो गया था। 29 नवंबर को व्यापारी राजेंद्र प्रसाद कनार्टक से लूट हुई थी। जिसमें भी वह शामिल है। उन्होंने बताया कि लूट से संबंधित सामान काले रंग का बैग, एक टिफिन, एक मोबाइल जी-53 सिम वाला, एक पेन कार्ड, एटीएम, ग्रीन कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड, दुकान के सामान की दो रसीदें, एक काला पर्स भी उससे बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र उर्फ राजू से लूटे रुपये से उसने वीवो मोबाइल खरीदा। जिसमें पांच हजार रुपये खर्च किए। वर्तमान में उसे वह प्रयोग कर रहा है। इसका सिम फोन नंबर 9368848631 है। उन्होंने कहा कि इसी नंबर को ट्रेस करने से वह पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीम में कोतवाल टीआर वर्मा, एसएसआई उमेश राम आर्य, एसआई राजेंद्र सिंह, एसआई जीवन सिंह चूफाल आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें