बागेश्वर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया नामांकन
बागेश्वर में नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सुरेश खेतवाल और कांग्रेस की गीता रावल ने नामांकन कराया। दोनों दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा...
बागेश्वर, संवाददाता नगर पालिका बागेश्वर के पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सुरेश खेतवाल व कांग्रेस की गीता रावल ने नामांकन कराया है। इससे पहले दानों दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
भाजपा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे नुमाईशखेत में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की मौजूदगी में नामांकन कराया। इसके बाद कांग्रसे की प्रत्याशी गीता रावल कार्यकर्ताकों के साथ स्वराज भवन के पास एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में बाजार से होते हुए तहसील में पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के मौजूदगी में नामांकन कराया। दोनों नेताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।