
बागेश्वर में लोनिवि मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
बागेश्वर में लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने ईई लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई। यदि उनकी मांगें जल्दी पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
बागेश्वर, संवाददाता। दो सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मी एक बार फिर मुखर हो गए हैं। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने पूर्ण कार्य बहिष्कार किया है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है। हड़ताल के कारण लिपिक वर्ग का कार्य प्रभावित हुआ है। संगठन से जुड़े कर्मचारी सोमवार को ईई लोनिवि कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने पारसपरिक स्थानांतण समय पर नहीं होने पर नाराजगी जताई। पदोन्नत सूची भी जारी नहीं होने पर भी गुस्से का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं।
पूर्व में भी कई बार चेतावनी के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो पाई है। मजबूर होकर उन्हें पूर्ण कार्य बहिष्कार किया है। जल्द उनकी मांगों को अमली जामा नहीं पहनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर धरम सिंह, आनंद संह, अनिल जोशी, नवीन जोशी, महिपाल सिंह, राजेंद्र, रेनुका भैसोड़ा, नवीन दानू, हरीश दानू आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




