Bageshwar Girls Shine at National Taekwondo Championships Sneha Dhami Wins Gold स्नेहा बनी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में चैंपियन, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsBageshwar Girls Shine at National Taekwondo Championships Sneha Dhami Wins Gold

स्नेहा बनी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में चैंपियन

बागेश्वर की बेटियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्नेहा धामी ने अंडर 19 के 42 किलोभार में स्वर्ण पदक जीता और चैंपियन बनीं। रीतिका बिष्ट ने 40 किलोभार में कांस्य पदक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 24 Dec 2024 05:44 PM
share Share
Follow Us on
स्नेहा बनी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में चैंपियन

विद्यालयी शिक्षा के तहत आयोजित ताइक्वांडों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर 19 के 42 किलोभार में स्नेहा धामी ने स्वर्ण पदक जीता। वह राष्ट्रीय स्कूली खेलों में चैंपियन बनी। इसके अलावा रीतिका बिष्ट ने 40 किलोभार में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल (ताइक्वांडो) का आयोजन देवास मध्य प्रदेश मे 20-23 दिसंबर तक खेली गई। इस प्रतियोगिता में देश के कोने-काने से खिलाड़ी पहुंचे। बागेश्वर की स्नेहा बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों की चैंपियन बनीं। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय पदक जीत चुकी है। रीतिका बिष्ट ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों बेटियों की इस बागेश्वर की विधायक पार्वती दास,कपकोट सुरेश गड़िया, जिपं की प्रशासक बसंती देव, पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिह सौन , द्रोणाचार्य अवार्डी व जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, प्रभारी क्रीडा अधिकारी किरन नेगी, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने खुशी जताई है। टीम में कोच के रूप में ललित नेगी, गोकुल खेतवाल एवं मैनेजर प्रताप रावत रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।