जनगणना के आंकड़े आर्थिक योजनाओं के आधारशिला: डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

बागेश्वर जिले में 2026 की जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने पहले चरण का शुभारंभ किया, जिसमें मकान सूचीकरण और आवास गणना होगी। इस बार 'स्वयं गणना' की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। नागरिक 10 से 24 अप्रैल तक अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

जनगणना के आंकड़े आर्थिक योजनाओं के आधारशिला: डीएम

बागेश्वर, दवेंद्र पांडे। जिले में प्रस्तावित जनगणना 2026 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सामाजिक तथा आर्थिक योजनाओं की आधारशिला होते हैं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बताया कि पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के सभी मकानों का विस्तृत विवरण एकत्रित किया जाएगा, जिससे योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। इस बार जनगणना प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘स्वयं गणना’ की सुविधा भी दी गई है।

इसके तहत नागरिक 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग आनलाइन प्रक्रिया का उपयोग नहीं कर पाएंगे, उनके लिए सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वह इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता करें तथा सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले और देश के विकास के लिए योजनाएं प्रभावी ढंग से बनाई जा सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।