दस ग्राम पंचायतों को बागेश्वर जिले में मिलाने की मांग मुखर

Feb 08, 2026 03:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

पिथौरागढ़ जनपद की 10 ग्राम पंचायतों को बागेश्वर जिले में शामिल करने की मांग को लेकर एक बार फिर से संघर्ष समिति मुखर हुई है।

दस ग्राम पंचायतों को बागेश्वर जिले में मिलाने की मांग मुखर

बागेश्वर। पिथौरागढ़ जनपद की दस ग्राम पंचायतों को बागेश्वर जिले में शामिल करने की मांग को लेकर एक बार फिर संघर्ष समिति मुखर हो गई है। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1997 से वे बागेश्वर जिले में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संघर्ष समिति अध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर शिवराज सिंह बनकोटी की अध्यक्षता में दस ग्राम पंचायतों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।