आपदा से सबसे अधिक नुकसान जल निगम को

Feb 10, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share

इस बार जिले में आपदा से भारी नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान जल निगम को हुआ है। बजट नहीं मिलने से योजनाओं की मरम्मत नहीं हो पाई है।

आपदा से सबसे अधिक नुकसान जल निगम को

बागेश्वर। जिले में हालिया आपदा से भारी नुकसान हुआ है। विभिन्न विभागों में सबसे अधिक क्षति जल निगम को हुई है। बजट की कमी के चलते क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। जल निगम की करीब 80 योजनाएं आपदा की चपेट में आई हैं, जिससे विभाग को लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अस्थायी व्यवस्था के तहत जलापूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन स्थायी मरम्मत कार्य बजट के अभाव में लंबित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।