ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड बागेश्वरपंचेश्वर बांध से बागेश्वर भी प्रभावित:फर्स्वाण

पंचेश्वर बांध से बागेश्वर भी प्रभावित:फर्स्वाण

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि पंचेश्वर बांध से बागेश्वर जिला भी प्रभावित होगा। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन का क्या होगा। यह भी केंद्र सरकार को लोगों को बताना होगा। जन सुनवाई का मौका बागेश्वर के...

पंचेश्वर बांध से बागेश्वर भी प्रभावित:फर्स्वाण
हिन्दुस्तान टीम,बागेश्वरMon, 14 Aug 2017 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि पंचेश्वर बांध से बागेश्वर जिला भी प्रभावित होगा। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन का क्या होगा। यह भी केंद्र सरकार को लोगों को बताना होगा। जन सुनवाई का मौका बागेश्वर के लोगों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रेल लाइन अटकी तो कांग्रेस बांध का प्रबल विरोध करेगी। यहां पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन को उनकी सरकार ने आगे बढ़ाया। रेल लाइन को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया। उन्होंने कहा कि सर्वे कराई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रेल लाइन के लिए कुछ भी नहीं किया है। सिर्फ लोगों को बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचेश्वर बांध बनने जा रहा है। जिससे रेल लाइन पर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बांध से बागेश्वर जिला भी प्रभावित है। लेकिन यहां किसी भी प्रकार की जन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को यहां के लोगों की आम राय लेनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांध से सरयू घाटी भी प्रभावित है। सरयू में भी पानी बढ़ेगा। जिससे आसपास के गांव डूब क्षेत्र में आएंगे। लोग बेघर होंगे। यह बागेश्वर जिले की अनदेखी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि रेल लाइन बनेगी या नहीं। उन्होंने कहा कि रेल लाइन स्मारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बांध से बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत आदि जिलों को नुकसान होगा। ये जिले भूकंप और भूस्खलन की दृष्टि से जोन पांच में आते हैं। यहां बांध के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि मनमानी हुई तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें