Bageshwar News: आयुर्वेद दिवस पर 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
Bageshwar News: बागेश्वर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा के निर्देशन में धन्वंतरि की पूजा की गई। विक्टर मोहन जोशी कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 120 लोगों का परीक्षण किया गया।

Bageshwar News: बागेश्वर,संवाददाता। 11वें आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में जिला कार्यालय में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना और हवन किया गया। जिले के विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में भी धन्वंतरि पूजन, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रतिभागी छात्राओं को पालिकाध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य शिविर में 120 लोगों का परीक्षण किया गया।
डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने पीपीटी के माध्यम से योग, आयुष नीति और आयुर्वेद दिवस के संबंध में जानकारी दी।शिविर में डॉ. पंकज मिश्रा, नीलम खत्री, शैलदीप्ति नेगी, फकीर राम, सुरेंद्र बनकोटी और सुरेश कुमार ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एजल पटेल ने किया। इस मौके पर सभासद विजयपाल सिंह मटियानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, प्रधानाचार्य दीप जोशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव बिष्ट समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और लोग मौजूद रहे।

